World Test Championship 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, नंबर-2 पर भारतीय

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में गेंदबाजों के बीच विकेट चटकाने की होड़ मची हुई है। इनमें एक भारतीय गेंदबाज भी शामिल है। आइए जानते हैं WTC 2025-27 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारें में....
1/5 Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में गेंदबाजों के बीच विकेट चटकाने की होड़ मची हुई है। इनमें एक भारतीय गेंदबाज भी शामिल है। आइए जानते हैं WTC 2025-27 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारें में....
2/5 Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की इस खास लिस्ट में इंग्लैंड के गेंदबाज जोश टंग तीसरे पायदान पर हैं। जोश टंग ने 6 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में अब तक 37 विकेट अपनी झोली में किए हैं, जिसमें 2 बार 5 विकेट लेने का बड़ा कारनामा भी शामिल है। उनका औसत 24.70 का है।
3/5 Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स चौथे पायदान पर हैं। बेन स्टोक्स मौजूदा WTC में 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में अब तक 32 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 25.18 का रहा है। वह 2 बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।
4/5 Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारतीय गेंदबाज का कब्जा है। ये गेंदबाज हैं मोहम्मद सिराज, जो अब तक 9 टेस्ट मैचों की 17 पारियों में 26.92 के औसत से 39 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसमें दो 5 विकेट हॉल भी शामिल है।
5/5 Image Source : AFP
मिचेल स्टार्क वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज ने महज 8 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 46 विकेट चटकाने का बड़ा कारनामा किया है। इस दौरान उन्होंने 3 बार 5 विकेट चटकाने का कमाल भी किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका औसत 19 से भी कम का है।