ICC ODI रैंकिंग में इन बल्लेबाजों का जलवा, टॉप-5 में 3 भारतीय

भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ICC ODI रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। उनकी लगातार शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें नंबर-1 पोजिशन पर मजबूती से कायम रखा है। उनके नाम 786 रेटिंग पॉइंट हैं।
1/5 Image Source : Getty
भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ICC ODI रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। उनकी लगातार शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें नंबर-1 पोजिशन पर मजबूती से कायम रखा है। उनके नाम 786 रेटिंग पॉइंट हैं।
2/5 Image Source : Getty
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ICC ODI रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। उनके 756 रेटिंग पॉइंट हैं। रोहित अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के लिए ODI सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
3/5 Image Source : Getty
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम तीसरे स्थान पर हैं। लंबे समय तक नंबर-1 पर काबिज रहने वाले बाबर की रेटिंग 739 है। बाबर ICC ODI रैंकिंग में टॉप-5 में शुमार एकमात्र पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं।
4/5 Image Source : Getty
किंग कोहली चौथे स्थान पर हैं। उनकी क्लासिक बल्लेबाजी और मैच विनिंग पारियों ने उन्हें टॉप-5 में बनाए रखा है। विराट की रेटिंग 736 है। टॉप-5 ODI बल्लेबाजों में विराट कोहली तीसरे भारतीय है।
5/5 Image Source : Getty
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल भी शानदार प्रदर्शन की बदौलत टॉप-5 में जगह बनाए हुए हैं। वह लगातार अपनी टीम के लिए अहम रन जुटा रहे हैं। मिचेल 5वें नंबर पर हैं और उनके 720 रेटिंग पॉइंट हैं।