भारत-श्रीलंका टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज, सहवाग दूसरे नंबर पर

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो ये रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के नाम है। उन्होंने 1997 में कोलंबो के मैदान पर भारत के खिलाफ 578 गेंदों में 340 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में उन्होंने 36 चौके और दो छक्के लगाए थे। जयसूर्या को उस पारी में राजेश चौहान ने आउट किया था और ये मैच अंत में ड्रॉ पर छूटा था।
1/5 Image Source : AFP

2/5 Image Source : AFP
वीरेंद्र सहवाग भारत श्रीलंका टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2009 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 254 बॉल पर 293 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 40 चौके और 7 बड़े-बड़े छक्के लगाए थे। इस पारी में मुथैया मुरलीधरन ने सहवाग को पवेलियन भेजा था। इस मैच में टीम इंडिया ने पारी और 24 रनों से जीत दर्ज की थी।
3/5 Image Source : AFP
भारत-श्रीलंका टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर महेला जयवर्धने का नाम है। जयवर्धने ने साल 2009 में अहमदाबाद में खेले गए मैच में 435 गेंदों में 275 रन बनाए थे और इस दौरान वह 27 चौके और एक छक्का लगाने में कामयाब रहे। उस पारी में अमित मिश्रा ने जयवर्धने को पवेलियन भेजा था। ये मैच अंत में ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
4/5 Image Source : AFP
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2017 में दिल्ली में खेले गए मैच में श्रीलंका के खिलाफ 287 बॉल पर 243 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 25 चौके लगाए थे। उनका विकेट उस पारी में लक्षण संदकन ने लिया था। ये मुकाबला भी अंत में ड्रॉ रहा था।
5/5 Image Source : X@ICC
साल 1997 में कोलंबो में खेले गए मैच में श्रीलंका के रोशन महनामा ने 561 बॉल पर 225 रन की पारी खेली थी। वह हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। अपनी इस पारी में उन्होंने 27 चौके लगाए थे और उनका विकेट अनिल कुंबले ने लिया था। ये मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था।