Asia Cup 2025 में कब, कहां और किस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया, यहां देखें शेड्यूल

एशिया कप 2025 का 9 सितंबर से आगाज होने जा रहा है। इस बार एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जाना है। टीम इंडिया 10 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें शिरकत करेंगी। भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। इनके अलावा UAE और ओमान की टीम भी ग्रुप ए में शामिल हैं। आइए जानते हैं कि ग्रुप-ए में कब और किससे भिड़ेगी भारतीय टीम...
1/5 Image Source : AP

2/5 Image Source : AP
भारत और UAE के बीच 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। ये ग्रुप-ए का पहला मैच होगा। T20I में दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है, जिसमें टीम इंडिया ने 9 विकेट से बाजी मारी थी। 2016 में मीरपुर में खेले गए इस मैच में UAE को 9 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था।
3/5 Image Source : AP
भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 14 सितंबर को खेला जाएगा। भारत ने साल 2007 से अब तक पाकिस्तान के खिलाफ कुल 13 T20I मुकाबले खेले हैं। भारत ने 9 मैच अपने नाम किए हैं जबकि पाकिस्तान के नाम 3 जीत दर्ज हैं। एक मुकाबला टाई रहा।
4/5 Image Source : Oman Cricket
टीम इंडिया 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में यह मुकाबला आयोजित होगा। टीम इंडिया और ओमान के बीच पहली बार क्रिकेट मैच खेला जाएगा।
5/5 Image Source : PTI
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान) संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।