IND vs ENG ODI सीरीज में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का समापन हो गया है। पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज हुई, इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। हालांकि टीम इंडिया दोनों सीरीज गवां बैठी है। इस बीच एक नजर इस बात पर डालनी चाहिए कि वनडे सीरीज में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए। खास बात ये है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टॉप 5 में हैं। हालांकि जो रूट सबसे ज्यादा रन बनाकर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।
1/6 Image Source : afp

2/6 Image Source : ap
जो रूट ने भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के तीन मैच खेलकर 249 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीरीज के दौरान 24 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 96.89 का रहा। वे एक मैच में 99 रन पर नाबाद लौटे और अपना शतक पूरा करने से एक रन से चूक गए।
3/6 Image Source : pti
शुभमन गिल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने सीरीज के तीनों मैचव खेलकर 188 रन बनाए हैं। उन्होंने 27 चौके और दो छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 99.47 का रहा।
4/6 Image Source : ap
इंग्लैंड के बेन डकेट की बात करें तो उन्होंने सीरीज के सारे तीन मैच खेलकर 184 रन बनाए हैं। उन्होंने 24 चौके और तीन छक्के पूरी सीरीज के दौरान लगाने का काम किया है। उनका स्ट्राइक रेट 101.66 का रहा।
5/6 Image Source : ap
रोहित शर्मा ने आखिरी वनडे में शतक लगाया और इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे नंबर के बल्लेबाज बन गए। उन्होंने तीन मैच खेलकर 175 रन बनाए। उन्होंने 19 चौके और छह छक्के ठोकने का काम किया है। उनका स्ट्राइक रेट 98.31 का रहा।
6/6 Image Source : ap
विराट कोहली ने सीरीज के दौरान सभी तीन मैच खेलकर 144 रन बनाए हैं। कोहली ने 13 चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 109.09 का रहा। वे इस लिस्ट में नंबर पांच पर रहे।