भारत और साउथ अफ्रीका: दोनों टीमों के बीच कैसा है ODI रिकॉर्ड, कौन-सी टीम है आगे

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। अब टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में मिली 0-2 की हार को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करना चाहेगी। वनडे सीरीज की कमान केएल राहुल के हाथों में है। क्योंकि नियमित कप्तान शुभमन गिल अभी चोटिल हैं।
1/6 Image Source : ap

2/6 Image Source : ap
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभी तक कुल 94 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 40 में जीत दर्ज की है और 51 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं तीन मुकाबलों का कोई रिजल्ट नहीं निकला है।
3/6 Image Source : ap
दूसरी तरफ साउथ अफ्रीकी टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ कुल 51 मुकाबले जीते हैं और इस तरह से उसका भारतीय टीम के खिलाफ वनडे में पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।
4/6 Image Source : ap
पिछली बार दोनों टीमों के बीच बाइलेटरल सीरीज साल 2022 में खेली गई थी। तब अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर आई थी। इस सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले गए थे और भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।
5/6 Image Source : getty
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ 2001 वनडे रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 8 अर्धशतक शामिल रहे हैं।
6/6 Image Source : ap
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले हैं। उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ 40 वनडे मुकाबलों में कुल 46 विकेट अपने नाम किए हैं।