T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, संजू सैमसन के पूरे हुए 8000 रन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में संजू सैमसन को भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया था। उन्होंने 22 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरे कर लिए।
1/8 Image Source : ap
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में संजू सैमसन को भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया था। उन्होंने 22 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरे कर लिए।
2/8 Image Source : ap
भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने टी20 क्रिकेट के 414 मैचों में कुल 13543 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 105 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 13000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
3/8 Image Source : pti
रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन वह अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं। वह भारत के लिए टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट के 463 मैचों में कुल 12248 रन बनाए हैं। इस दौरान 8 शतक और 83 अर्धशतक ठोके हैं।
4/8 Image Source : pti
शिखर धवन हमेशा से ही अपनी विस्फोटक बल्लेाबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट के 331 मैचों में कुल 9797 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो शतक और 70 अर्धशतक निकले हैं।
5/8 Image Source : ap
सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट के 346 मैचों में कुल 8975 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 6 शतक और 59 अर्धशतक शामिल रहे हैं। सूर्या के पास वह काबिलियत है कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकें।
6/8 Image Source : ap
सुरेश रैना ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट के 336 मैचों में कुल 8654 रन बनाए हैं।
7/8 Image Source : ap
केएल राहुल ने टी20 क्रिकेट के 239 मैचों में कुल 8125 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 7 शतक और 68 अर्धशतक निकले हैं। वह भारत के लिए टी20 क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
8/8 Image Source : ap
संजू सैमसन भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले के मामले में 7वें नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट के 320 मुकाबलों में कुल 8033 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 51 अर्धशतक शामिल रहे हैं।