भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले बल्लेबाज, 8 खिलाड़ियों में एक महिला क्रिकेटर का भी नाम शाामिल

भारत की टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के पहले ही मैच में धमाकेदार शतक लगाने का काम किया। ये उनका इस फॉर्मेट में पहला शतक है। अब श्रेयस उन 8 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाया है। चलिए उनकी लिस्ट आपको बताते हैं।

1/9 Image Source : pti

2/9 Image Source : getty
सुरेश रैना भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 18 टेस्ट खेलकर 768 रन बनाए हैं और उनके नाम एक शतक दर्ज है। वनडे में उन्होंने 226 मैच खेलकर 5615 रन बनाए हैं और पांच शतक हैं। टी20 इंटरनेशनल में सुरेश रैना ने 78 मैच खेलकर 1605 रन बनाकर एक शतक लगाया है।
3/9 Image Source : afp
रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने 67 टेस्ट मैच खेलकर 4301 रन बनाए हैं। इसमें 12 शतक उन्होंने लगाए हैं। भारत के लिए 291 वनडे मैच खेलकर 12120 रन बनाए हैं और 35 शतक लगाए हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल की बात की जाए तो उन्होंने 159 मैच खेलकर 4231 रन बनाने के साथ ही पांच शतक भी लगाने का काम किया है।
4/9 Image Source : ap
केएल राहुल ने अब तक भारत के लिए 70 टेस्ट खेलकर जहां एक ओर 4288 रन बनाए हैं, वहीं उनके नाम 12 शतक भी हैं। अब तक 101 वनडे मैच खेलकर राहुल ने 3541 रन बनाए हैं और 9 शतक उनके नाम हैं। टी20 इंटरनेशनल में राहुल ने 72 मैच खेलकर 2265 रन बनाने के साथ ही दो शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है।
5/9 Image Source : ap
विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेलकर 9230 रन बनाए हैं, वहीं उनके नाम 30 शतक हैं। वनडे में कोहली ने 317 मैच अब तक खेलकर 15109 रन बनाने के साथ ही 55 शतक लगाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में कोहली ने 125 मैच खेलकर 4188 रन बनाए हैं और यहां भी उनके नाम एक शतक है।
6/9 Image Source : getty
शुभमन गिल ने अब तक भारत के लिए 43 टेस्ट खेलकर 3043 रन बनाए हैं, वहीं उनके नाम 11 शतक हैं। वनडे में गिल अब तक 70 मैच खेलकर 3713 रन बना चुके हैं और यहां भी 11 शतक लगा चुके हैं। टी20 इंटरनेशनल में गिल के नाम 36 मैच हैं और इसमें उन्होंने 869 रन बनाने के साथ ही एक शतक भी लगाया है।
7/9 Image Source : ap
यशस्वी जायसवाल ने अब तक 31 टेस्ट मैच खेलकर 2612 रन बनाए हैं और सात शतक लगा चुके हैं। वनडे में जायसवाल ने अब तक छह मैच खेलकर 285 रन बनाए हैं और उनके नाम दो शतक हैं। टी20 इंटरनेशनल में 23 मैच खेलकर यशस्वी ने 723 रन बनाने के साथ ही एक शतक लगाया है।
8/9 Image Source : pti
इस लिस्ट में महिला टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना का भी नाम आता है। स्मृति मंधाना ने अब तक भारत के 9 टेस्ट खेलकर 788 रन बनाए हैं और दो शतक लगाए हैं। वनडे में मंधाना ने 120 मैच खेलकर 5411 रन बनाने के साथ ही 14 शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 179 मैच खेलकर 4867 रन बनाए हैं और दो शतक उनके नाम दर्ज हैं।
9/9 Image Source : afp
अब इसमें नया नाम श्रेयस अय्यर का भी जुड़ गया है। श्रेयस ने अब तक भारत के लिए 14 टेस्ट मैच खेलकर 811 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक दर्ज है। वनडे में श्रेयस ने अब तक 82 मैच खेलकर 3136 रन बनाए हैं और यहां पांच शतक हैं। अब टी20 इंटरनेशनल में श्रेयस ने 68 मैच खेलकर 1615 रन बना लिए हैं और यहां भी उनके नाम एक शतक हो गया है।