ODIs में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, 30 साल से कायम है कुंबले का रिकॉर्ड

ODI क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में अनिल कुंबले का रिकॉर्ड लंबे समय से कायम है। आइए जानते हैं ODI में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाजों के बारे में...

ODI क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। इसमें भारत के दिग्गज स्पिनर का नाम भी शामिल हैं, जिनके नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा ODI विकेट चटकाने का रिकॉर्ड रहा है। आइए जानते हैं ODI एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में...
1/6 Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। इसमें भारत के दिग्गज स्पिनर का नाम भी शामिल हैं, जिनके नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा ODI विकेट चटकाने का रिकॉर्ड रहा है। आइए जानते हैं ODI एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में...
2/6 Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में 5वें स्थान पर इरफान पठान हैं। इरफान ने साल 2004 में 28 ODI मैचों की में 26.38 के गेंदबाजी औसत से 47 विकेट अपने नाम किए थे। उस साल पठान का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 24 रन देकर 4 विकेट रहा था।
3/6 Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में चौथे पायदान पर स्पिनर कुलदीप यादव हैं। कुलदीप ने 2023 में 30 ODI मैचों की 29 पारियों में 20.48 के गेंदबाजी औसत से 49 विकेट चटकाए थे। उस साल कुलदीप ने 2 बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया था।
4/6 Image Source : AFP
रवींद्र जडेजा ODI क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में तीसरे स्थान पर हैं। जडेजा ने साल 2013 में 34 ODI मैचों में 25.40 के गेंदबाजी औसत से 52 शिकार किए थे। इस दौरान उन्होंने एक बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया था।
5/6 Image Source : AFP
अजीत अगरकर इस खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। अगरकर के लिए साल 1998 बेहद शानदार रहा था। उन्होंने उस साल 30 ODI मैचों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 23.75 के शानदार गेंदबाजी औसत से 58 विकेट चटकाए थे। उस साल उन्होंने 3 बार 4 विकेट चटकाने का कमाल किया था।
6/6 Image Source : AFP
दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ODI क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। 30 सालों से उनका ये रिकॉर्ड कायम है। अनिल कुंबले ने साल 1996 में 32 ODI मैचों में 20.24 के शानदार गेंदबाजी औसत से 61 विकेट चटकाए थे। उन्होंने उस साल 3 बार 4 विकेट लेने का कमाल भी किया था।