टीम इंडिया के लिए साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, कप्तान गिल नहीं यह खिलाड़ी टॉप पर

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 अभी तक काफी शानदार रहा है, जिसमें टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार लगभग देखने को मिला है।

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 अभी तक काफी बेहतर रहा है, जिसमें मैदान पर टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार देखने को मिला। इस साल तीनों फॉर्मेट को मिलाकर देखा जाए तो उसमें बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ऐसे में हम आपको साल 2026 में अब तक तीनों फॉर्मेट मिलाकर टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : AP
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 अभी तक काफी बेहतर रहा है, जिसमें मैदान पर टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार देखने को मिला। इस साल तीनों फॉर्मेट को मिलाकर देखा जाए तो उसमें बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ऐसे में हम आपको साल 2026 में अब तक तीनों फॉर्मेट मिलाकर टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6 Image Source : AP
टीम इंडिया के लिए साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नाम है, जिन्होंने साल 2026 में अब तक 28 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 36.51 के औसत से 986 रन बनाए हैं। इस दौरान ईशान किशन के बल्ले से 2 शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
3/6 Image Source : AP
शुभमन गिल जो वनडे और टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। गिल ने साल 2026 में अब तक 12 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं जिसमें 12 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 76.1 के औसत से 761 रन बनाए हैं। गिल के बल्ले से इस साल दो शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
4/6 Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी संभालने वाले श्रेयस अय्यर साल 2026 में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अय्यर ने 19 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 19 पारियों में बल्लेबाजी की है और 33.12 के औसत से 530 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर के बल्ले से इस साल तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
5/6 Image Source : AP
भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का साल 2026 में फॉर्म काफी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है, जिसमें वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में अब तक 23 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 23.36 के औसत से 514 रन बनाए हैं। अभिषेक के बल्ले से 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
6/6 Image Source : AP
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे इस साल भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। शिवम दुबे ने 25 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 21 पारियों में बल्लेबाजी की है जिसमें 32.53 के औसत से 488 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। दुबे के बल्ले से इस दौरान दो अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।