भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, ईशान किशन दूसरे नंबर पर

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की तरफ से साल 2026 में ईशान किशन का बल्ले से जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें वह एक साल में T20I में भारतीय खिलाड़ी के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के स्क्वाड में जब साल 2026 में ईशान किशन की वापसी हुई थी तो उनपर प्रदर्शन करने का काफी दबाव भी था, क्योंकि वह पिछले काफी लंबे से बाहर चल रहे थे। ईशान ने चयनकर्ताओं के फैसले को पूरी तरह से सही साबित किया जिसमें उनका अब तक इस साल में बल्ले से काफी जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला है। ऐसे में हम आपको टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें ईशान किशन के पास अब पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने का भी शानदार मौका है।
1/6 Image Source : PTI

2/6 Image Source : PTI
भारत की तरफ से अभी एक साल में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम पर है। सूर्या ने साल 2022 में बल्ले से जबरदस्त फॉर्म दिखाया था, जिसमें उन्होंने 31 मैचों में खेलते हुए 31 पारियों में बल्लेबाजी की और उसमें 46.56 के औसत से 1164 रन बनाने में कामयाब हुए थे, जिसमें उनके बल्ले से 2 शतकीय और 9 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली थी।
3/6 Image Source : PTI
ईशान किशन इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर हैं, जिसमें साल 2026 में अब तक उनका बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला है। ईशान किशन ने इस साल 25 मैचों में खेलते हुए 25 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें 37.16 के औसत से 892 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। ईशान किशन के बल्ले से साल 2026 में अब तक एक शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
4/6 Image Source : PTI
टीम इंडिया के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिसमें उनका टी20 इंटरनेशनल में साल 2025 में बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला था। अभिषेक ने 21 मैचों की 21 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 42.95 के औसत से 859 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से एक शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
5/6 Image Source : PTI
विराट कोहली जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कप्तानी की भी जिम्मेदारी को संभाला है उनका इस फॉर्मेट में भी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है। कोहली ने साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल में 20 मुकाबले खेलते हुए 20 पारियों में बल्लेबाजी की और 55.78 के औसत से 781 रन बनाए थे, जिसमें वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। कोहली के बल्ले से इस साल एक शतकीय और 8 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली थी।
6/6 Image Source : PTI
सूर्यकुमार यादव का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर भी है, जिसमें साल 2023 में उनका बल्ले से टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। सूर्यकुमार यादव ने 18 मैचों की 17 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 48.86 के औसत से 733 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 2 शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।