टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान, दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज प्लेयर्स ने कप्तानी की है। इन प्लेयर्स ने देश और दुनिया में हर जगह अपनी अहमियत साबित की। आइए जानते हैं, भारत के लिए कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच किसने जीते हैं।
1/6 Image Source : getty
भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज प्लेयर्स ने कप्तानी की है। इन प्लेयर्स ने देश और दुनिया में हर जगह अपनी अहमियत साबित की। आइए जानते हैं, भारत के लिए कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच किसने जीते हैं।
2/6 Image Source : getty
भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान विराट कोहली हैं। उन्होंने भारत के लिए कुल 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी। जिसमें से 40 में टीम ने जीत हासिल की और 17 में हार का सामना करना पड़ा। सिर्फ 11 टेस्ट ही ड्रॉ रहे थे।
3/6 Image Source : getty
महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें से टीम ने 27 में जीत दर्ज की और 18 में हार का मुंह देखना पड़ा था। वह भारत के लिए टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान हैं।
4/6 Image Source : getty
सौरव गांगुली ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 49 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें से 21 में जीत दर्ज की और 13 में हार का सामना करना पड़ा। जबकि 15 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। गांगुली सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
5/6 Image Source : getty
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत के लिए 47 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें से टीम इंडिया ने 14 मैचों में जीत दर्ज की। इसके अलावा 14 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी। 19 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए।
6/6 Image Source : getty
रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए पांचवें सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान हैं। उन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें से 12 में टीम ने जीत दर्ज की और 9 मैचों में हार का झेलनी पड़ी। तीन टेस्ट मुकाबले ड्रॉ रहे।