टेस्ट, ODI और T20I तीनों फॉर्मेट में अभी कौन है भारतीय टीम का कप्तान और उपकप्तान, जानें सभी के नाम

शुभमन गिल टेस्ट और वनडे में भारतीय टीम के कप्तान बन चुके हैं। वहीं भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। वहीं अभी तीनों फॉर्मेट में भारत के पास अलग-अलग उपकप्तान हैं।
1/5 Image Source : ap
शुभमन गिल टेस्ट और वनडे में भारतीय टीम के कप्तान बन चुके हैं। वहीं भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। वहीं अभी तीनों फॉर्मेट में भारत के पास अलग-अलग उपकप्तान हैं।
2/5 Image Source : ap
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल टेस्ट टीम के नए कैप्टन बने थे। फिर उनकी कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी और सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी।
3/5 Image Source : ap
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के टेस्ट उपकप्तान ऋषभ पंत थे, लेकिन वहां उनके पैर में चोट लग गई थी। इसी वजह से वह वेस्टइंडीज सीरीज में नहीं खेले थे। तभी वेस्टइंडीज के खिलाफ सेलेक्टर्स ने टेस्ट टीम का कप्तान शुभमन गिल को और उकप्तानी की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा को सौंपी है।
4/5 Image Source : ap
शुभमन गिल को रोहित शर्मा की जगह भारतीय वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। वहीं वनडे टीम में उपकप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को मिली है।
5/5 Image Source : ap
सूर्यकुमार यादव भारतीय टी20 टीम के नियमित कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में ही भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम का उपकप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है। गिल टी20 एशिया कप में भी भारतीय टीम के उपकप्तान थे।