IPL 2020 KKR vs SRH : तस्वीरों में देखें कैसे कोलकाता ने ऑलराउंड परफर्मेंस से हैदराबाद को चटाई धूल

आईपीएल 2020 के 8वें मुकाबले में केकेआर ने हैदराबाद को 7 विकेट से मात देकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो शुभमन गिल रहे जन्होंने नाबाद 70 रन की पारी खेली।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2020 के 8वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात देकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो शुभमन गिल रहे जिन्होंने 70 रन की नाबाद पारी खेली।
1/6 Image Source : IPLT20.com
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2020 के 8वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात देकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो शुभमन गिल रहे जिन्होंने 70 रन की नाबाद पारी खेली।
2/6 Image Source : IPLT20.com
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनका यह फैसला तब गलत साबित हुआ जब बेयरस्टोर 5 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे।
3/6 Image Source : IPLT20.com
डेविड वॉर्नर ने इसके बाद पारी को संभाले रखा, लेकिन वह 36 के निजी स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने।
4/6 Image Source : IPLT20.com
मीष पांडे और ऋदिमान साहा ने मिडिल ओवर में धीमी बल्लेबाजी की जिस वजह से हैदराबाद निर्धारित 20 ओवर में 142 रन ही बना सका।
5/6 Image Source : IPLT20.com
हैदराबाद ने सुनील नरेन को आउट कर केकेआर को पहला झटका दिया, लेकिन इसके बाद उनकी गेंदबाजी में ज्यादा असर नहीं देखने को मिला।
6/6 Image Source : IPLT20.com
अंत में शुभमन गिल और इयोन मोर्गन के बीच हुए 92 रन की नाबाद साझेदारी ने केकेआर को यह मैच 7 विकेट से जीताया।