IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाज

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन एक तरफ जहां काफी रन बनते हुए देखने को मिले तो वहीं कुछ गेंदबाज ऐसे भी रहे जो काफी किफायती भी साित हुए हैं, जिसके बाद हम आपको लीग स्टेज मैच खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अभी तक पिछले सभी सीजन के मुकाबले सबसे ज्यादा गेंदबाजों के लिए खराब साबित हुआ है, जिसमें जहां 200 प्लस स्कोर अधिकतर मैचों में बनते हुए देखने को मिले तो वहीं आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड का भी टूट गया। वहीं कुछ ऐसे भी गेंदबाज इस दौरान रहे हैं जिन्होंने बल्लेबाजों को आसानी से अपनी गेंदों पर रन बनाने का मौका नहीं दिया और हम आपको लीग स्टेज मुकाबले खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : AP

2/6 Image Source : AP
आईपीएल 2026 के सीजन में लीग स्टेज मुकाबले खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने के मामले में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहले नंबर पर काबिज हैं। सिराज ने 14 मैचों में खेलते हुए जहां 51 ओवर्स की गेंदबाजी की है और उसमें उन्होंने 25.76 के औसत से 17 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान सिराज ने कुल 148 डॉट गेंदें फेंकी हैं।
3/6 Image Source : AP
गुजरात टाइटंस टीम के एक और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। रबाडा ने आईपीएल 2026 में 14 मैचों में खेलते हुए जहां 53.4 ओवर्स की गेंदबाजी करते हुए 20.54 के औसत से 24 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं उनका इकॉनमी रेट 9.18 का देखने को मिला है। इस दौरान रबाडा ने कुल 147 डॉट गेंदें फेंकी हैं।
4/6 Image Source : AP
राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 सीजन के प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। जोफ्रा आर्चर ने लीग स्टेज में कुल 14 मैचों में खेलते हुए 21.71 के औसत से जहां 21 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं उन्होंने कुल 52 ओवर्स गेंदबाजी की। इस दौरान जोफ्रा अब तक कुल 144 डॉट बॉल फेंकने में सफल रहे हैं।
5/6 Image Source : AP
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भले ही आईपीएल 2026 के सीजन में प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब नहीं हो सकी, लेकिन उनकी तरफ से टी20 क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों में शामिल किए जाने वाले सुनील नरेन का प्रदर्शन शानदार देखने को मिला। सुनील नरेन ने आईपीएल 2026 के सीजन में कुल 13 मैचों में खेलते हुए जहां 51 ओवर्स की गेंदबाजी की तो वहीं उन्होंने 22.60 के औसत से कुल 15 विकेट हासिल किए। इस दौरान सुनील नरेन ने कुल 137 डॉट गेंदें फेंकी हैं।
6/6 Image Source : AP
मोहम्मद शमी जिनको लेकर सबसे ज्यादा आईपीएल 2026 के सीजन में नजरें थी, वह विकेट हासिल करने के मामले में उतना सफल नहीं रहे लेकिन डॉट लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद डॉट बॉल फेंकने के मामले में 5वें नंबर पर जरूर हैं। शमी ने इस सीजन 13 मैचों में खेलते हुए 51 ओवर्स की गेंदबाजी की और उसमें उन्होंने कुल 132 डॉट गेंदें फेंकी हैं।