IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें, राजस्थान रॉयल्स ने ध्वस्त किया ऑल टाइम रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के 19 साल के इतिहास में इतिहास में किसी एक सीजन में यदि सबसे ज्यादा रिकॉर्ड टूटते हुए देखने को मिले हैं तो वह आईपीएल 2026 में जिसमें कई ऐसे कीर्तिमान भी बने हैं जिनको लेकर किसी ने भी कल्पना नहीं की थी कि ये टूट सकते हैं। इसी में एक बड़ा कीर्तिमान भी बना है जो एक सीजन में किसी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का है।
1/6 Image Source : AP

2/6 Image Source : AP
आईपीएल के एक सीजन में अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स टीम के नाम पर दर्ज हो गया है। आईपीएल 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स का सफर क्वालीफायर-2 मुकाबले में हार के साथ जरूर खत्म हो गया लेकिन उनकी टीम से कुल 181 छक्के देखने को मिले हैं।
3/6 Image Source : AP
इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है जिनके नाम पहले आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था। सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से साल 2024 के आईपीएल सीजन में कुल 178 छक्के देखने को मिले थे।
4/6 Image Source : AP
पंजाब किंग्स की टीम भले ही आईपीएल के पिछले दो सीजन से काफी शानदार खेल दिखा रही है लेकिन वह प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। पंजाब किंग्स की टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जिसमें उनकी तरफ से साल 2025 के आईपीएल सीजन में कुल 173 छक्के देखने को मिले थे।
5/6 Image Source : AP
आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स हिटिंग के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले कुछ आईपीएल सीजन से लगभग टॉप-3 पर खत्म करती है। हैदराबाद की तरफ से साल 2026 के आईपीएल सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां उनका सफर एलिमिनेटर मुकाबले में जरूर खत्म हो गया लेकिन उनकी तरफ से कुल 171 छक्के देखने को मिले।
6/6 Image Source : AP
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जिन्होंने साल 2025 के आईपीएल सीजन में अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी वह 19वें सीजन में भी फाइनल में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहे हैं। आरसीबी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है जिसमें उनकी तरफ से साल 2024 के आईपीएल सीजन में कुल 165 छक्के देखने को मिले थे।