ईशान किशन बनाम संजू सैमसन, टी20 में दोनों का ओपनर के रूप में अब तक ऐसा है रिकॉर्ड

Published : Feb 01, 2026 02:33 pm IST, Updated : Feb 01, 2026 02:33 pm IST
  • Image Source : AP

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ईशान किशन और संजू सैमसन में से किस खिलाड़ी को ओपनिंग में अभिषेक शर्मा के साथ मौका देगी, इसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों के प्रदर्शन में दिखा अंतर इसका जवाब दे रहा है। ईशान किशन ने जहां लंबे समय के बाद वापसी करते हुए बल्ले से कमाल दिखाया तो वहीं संजू सैमसन ने ओपनिंग में सभी को निराश किया। ऐसे में हम आपको ईशान किशन और संजू सैमसन का टी20 क्रिकेट में बतौर ओपनर अब तक कैसा रिकॉर्ड रहा है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

  • Image Source : AP

    ईशान किशन ने टी20 क्रिकेट में अब तक 220 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 146 मैचों में बतौर ओपनर खेला है। वहीं संजू सैमसन टी20 क्रिकेट में 325 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 81 मैचों में ओपनिंग में बल्लेबाजी की है। ईशान किशन ने टी20 क्रिकेट में 146 मैचों में ओपनिंग करते हुए 32.26 के औसत से कुल 4388 रन बनाए हैं। संजू सैमसन ने 81 टी20 मैचों में ओपनिंग करते हुए 29.84 के औसत से 2238 रन बनाए हैं।

  • Image Source : AP

    ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों को टी20 क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर की जाती है। ईशान किशन ने बतौर ओपनर 146 टी20 मैचों में ओपनिंग करते हुए 5 शतकीय और 24 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। संजू सैमसन के बल्ले से बतौर ओपनर 81 टी20 मैचों में तीन शतकीय और 13 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

  • Image Source : AP

    ईशान किशन का बतौर ओपनर 146 टी20 मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ पारी को लेकर बात की जाए तो वह नाबाद 113 रनों की पारी है। संजू सैमसन का 81 टी20 मैचों में बतौर ओपनर एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 111 रनों की पारी है।

  • Image Source : AP

    ईशान किशन ने 146 टी20 मैचों में ओपनिंग करते हुए 199 छक्के लगाने के साथ 472 चौके लगाए हैं, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह काफी आक्रामक तरीके से रन बनाते हैं। संजू सैमसन ने 81 टी20 मैचों में ओपनिंग करते हुए 223 चौके और 108 छक्के लगाए हैं।

  • Image Source : AP

    ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों में से किसका बतौर ओपनर टी20 में अब तर स्ट्राइक रेट बेहतर है, तो इस मामले में सैमसन थोड़ा सा आगे दिखाई देते हैं। ईशान किशन का 146 टी20 मैचों में बतौर ओपनर 140.1 का स्ट्राइक रेट देखने को मिलता है। संजू सैमसन ने 81 टी20 मैचों में ओपनिंग करते हुए उनका स्ट्राइक रेट 144.2 का देखने को मिला है।