जसप्रीत बुमराह बनाम कगिसो रबाडा, 50 टेस्ट मैचों के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से हो रही है। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी की बात करें तो टीम इंडिया के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के पास कगिसो रबाडा और मार्को यांसिन जैसे गेंदबाज हैं। आज हम जसप्रीत बुमराह और कगिसो रबाडा की तुलना करेंगे और आपको बताएंगे कि 50-50 टेस्ट मैचों के बाद दोनों का रिकॉर्ड कैसा था।
1/5 Image Source : AP

2/5 Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह ने जहां अभी तक अपने करियर में 50 टेस्ट मैच खेले हैं तो वहीं कगिसो रबाडा ने अपने टेस्ट करियर में कुल 73 मुकाबले खेले हैं। बुमराह ने 50 टेस्ट मैचों की 95 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.83 के औसत से कुल 226 विकेट हासिल किए हैं। वहीं कगिसो रबाडा की बात करें तो उन्होंने 50 टेस्ट मैचों की 92 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 22.54 के औसत से कुल 233 विकेट हासिल किए थे।
3/5 Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह 50 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुल 15 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। वहीं साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की बात करें तो उन्होंने 50 टेस्ट मैचों में 10 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। यहां भी बुमराह का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
4/5 Image Source : AP
मेडन ओवर फेंकने की बात करें तो बुमराह और रबाडा के बीच इस रेस में भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह काफी आगे नजर आ रहे हैं। 50 टेस्ट मैचों के बाद बुमराह ने जहां कुल 379 ओवर्स मेडन फेंके थे तो वहीं रबाडा ने 50 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुल 327 ओवर्स मेडन फेंके थे।
5/5 Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का 50 टेस्ट मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो वहां भी वह काफी किफायती साबित हुए हैं। बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 2.78 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं। वहीं अफ्रीकी तेज गेंदबाज रबाडा का 50 टेस्ट मैचों में इकोनमी रेट 3.30 का था। इससे पता चलता है कि टेस्ट में बुमराह के खिलाफ रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रहा है।