जसप्रीत बुमराह बनाम वसीम अकरम, 47 टेस्ट मैच में दोनों का कैसा था रिकॉर्ड

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगातार अपनी बेहतरीन बॉलिंग के दम पर कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ने के साथ नए कीर्तिमान बनाते जा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भी बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट हॉल लेने के साथ बतौर एशियन गेंदबाज SENA देशों में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने के मामले में पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। ऐसे में हम आपको जसप्रीत बुमराह और वसीम अकरम का 47 टेस्ट मैच के बाद कैसा रिकॉर्ड था, उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : Getty

2/6 Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने जहां अभी तक अपने करियर में 47 टेस्ट मैच खेले हैं तो वहीं वसीम अकरम ने अपने टेस्ट करियर में कुल 104 मुकाबले खेले हैं। बुमराह ने 47 टेस्ट मैचों की 89 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.49 के औसत से कुल 215 विकेट हासिल किए हैं। वसीम अकरम ने 47 टेस्ट मैचों में 81 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 24.08 के औसत से कुल 184 विकेट हासिल किए थे।
3/6 Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह 47 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करते हुए अब तक अपने करियर में कुल 15 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा कर चुके हैं। वहीं पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वसीम अकरम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 47 टेस्ट मैचों में 12 बार पारी में 5 विकेट हॉल हासिल किया था।
4/6 Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 47 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट है। वहीं दूसरी तरफ वसीम अकरम को लेकर बात की जाए तो उनका 47 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 62 रन देकर 6 विकेट था।
5/6 Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह और वसीम अकरम का 47 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स किस गेंदबाज ने फेंके थे तो इस मामले में अकरम आगे दिखाई देते हैं। वसीम अकरम ने जहां कुल 393 ओवर्स मेडन फेंके थे तो बुमराह ने 47 टेस्ट मैचों की 89 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 358 ओवर्स मेडन फेंके हैं।
6/6 Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 47 टेस्ट मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह मौजूदा दौर में बाकी गेंदबाजों के मुकाबले काफी कम है। बुमराह ने 2.77 के इकॉनमी रेट से अब तक टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी की है। वहीं वसीम अकरम का 47 टेस्ट मैचों में इकोनमी रेट 2.55 का था।