टेस्ट में एक देश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, रूट ने कैलिस को छोड़ा पीछे

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी में जो रूट ने 40 रन बनाए। इस 40 रनों की पारी के दौरान वह टेस्ट में एक देश में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में जैक कैलिस को पीछे छोड़ दिया है। आज हम आपको उन टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम बताएंगे जिन्होंने टेस्ट में एक देश में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
1/6 Image Source : Getty

2/6 Image Source : Getty
टेस्ट में एक देश में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के नाम है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 7578 रन बनाए हैं। ये रन उन्होंने 92 मैचों की 154 पारियों में बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 56.97 का रहा है और उनका हाईएस्ट स्कोर 257 रन है। वहां उन्होंने 23 शतक भी लगाए हैं।
3/6 Image Source : Getty
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम है। उन्होंने भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में 92 मैचों की 153 पारियों में 7216 रन बनाए हैं। वहां उनका हाईएस्ट स्कोर 217 रन है और उनका औसत 52.67 का रहा है। सचिन ने इस दौरान 22 शतकीय और 32 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6 Image Source : Getty
लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने का नाम है। उन्होंने श्रीलंका में 81 मैचों की 129 पारियों में 7167 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 59.72 का रहा था। वहां उनका हाईएस्ट स्कोर 374 रन है। श्रीलंका की सरजमीं पर उन्होंने 23 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं।
5/6 Image Source : Getty
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में 82 मैचों की 144 पारियों में 7045 रन बनाए हैं। ये सभी रन उनके बल्ले से 54.61 के औसत से आए हैं। वहां उनका हाईएस्ट स्कोर 254 रन है। इंग्लैंड में वह 22 शतक और 33 अर्धशतक जड़ चुके हैं।
6/6 Image Source : Getty
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस का नाम है। कैलिस ने साउथ अफ्रीका में 88 मैचों की 143 पारियों में 56.73 के औसत से 7035 रन बनाए थे। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 224 रन रहा। वहां उन्होंने 23 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं।