जो रूट बनाम सचिन तेंदुलकर, 160 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड

वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय किसी एक बल्लेबाज को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है तो वह इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान जो रूट की है, जिनके बल्ले से एशेज 2025 में ब्रिस्बेन टेस्ट में शानदार शतकीय पारी देखने को मिली है। रूट अपने इस शतक के दम पर टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के अब और करीब पहुंच गए हैं। हालांकि अभी भी उन्हें लंबा सफर तय करना है। हम आपको टेस्ट क्रिकेट में जो रूट और सचिन तेंदुलकर के 160 टेस्ट मुकाबलों के बाद कैसा प्रदर्शन उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : AP/Getty

2/6 Image Source : AP/Getty
जो रूट ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 160 मुकाबले खेले हैं तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। ऐसे में दोनों का 160-160 टेस्ट मैचों के बाद बल्ले से कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बात की जाए तो उसमें जो रूट ने 51.32 के औसत से 13704 रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 160 मैचों के बाद 54.79 के औसत से 12877 रन बनाए थे।
3/6 Image Source : AP/Getty
जो रूट के बल्ले से 160 टेस्ट मैचों में 40 शतकीय और 66 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड देखा जाए तो उनके बल्ले से 160 टेस्ट मैचों में 43 शतकीय और 53 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
4/6 Image Source : AP/Getty
जो रूट का 160 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 262 रनों का है। सचिन तेंदुलकर का 160 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर देखा जाए तो वह नाबाद 248 रनों का है।
5/6 Image Source : AP/Getty
जो रूट और सचिन तेंदुलकर में से कौन 160 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार डक पर पवेलियन लौटा तो उस मामले में दोनों खिलाड़ी बराबरी पर खड़े नजर आते हैं, जिसमें रूट और तेंदुलकर दोनों ही 14-14 बार डक पर आउट हुए हैं।
6/6 Image Source : AP/Getty
जो रूट और सचिन तेंदुलकर दोनों का 160 टेस्ट मैचों में चौके और छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें रूट के बल्ले से 1468 चौके और 46 छक्के देखने को मिले हैं। सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 160 टेस्ट मैचों में 1688 प्लस चौके और 51 छक्के देखने को मिले थे।