कुलदीप यादव बनाम मोहम्मद नवाज, 41 टी20 इंटरनेशनल के बाद दोनों का ऐसा था रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में खेले जाने वाले ग्रुप-ए के मुकाबले से पहले ही बयानबाजी का दौर देखने को मिल रहा है, जिसमें पाकिस्तानी टीम के हेड कोच ने एक नई बहस छेड़ दी है। हेसन ने टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव से बेहतर पाकिस्तानी टीम के स्पिनर मोहम्मद नवाज को बेहतर बताया है। ऐसे में अब दोनों ही गेंदबाजों के आंकड़ों को लेकर भी चर्चा देखने को मिल रही हैं, जिसमें हम आपको कुलदीप और नवाज के बीच टी20 इंटरनेशनल में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : AP

2/6 Image Source : AP
कुलदीप यादव ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 41 मुकाबले खेले हैं तो वहीं मोहम्मद नवाज 71 मैच खेल चुके हैं, ऐसे में हम आपको कुलदीप और मोहम्मद नवाज का 41-41 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। कुलदीप यादव ने 41 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 13.4 के औसत से 73 विकेट हासिल किए हैं। वहीं मोहम्मद नवाज ने 41 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 24.78 के औसत से 38 विकेट लिए थे।
3/6 Image Source : AP
कुलदीप यादव का 41 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह 6.72 का है। वहीं पाकिस्तानी टीम के स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद नवाज का 41 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इकॉनमी रेट 7.04 का था।
4/6 Image Source : AP
कुलदीप यादव का 41 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2 बार मैच में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम के स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नवाज 41 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एकबार भी 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब नहीं हो सके थे।
5/6 Image Source : AP
कुलदीप यादव का 41 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 17 रन देकर 5 विकेट है। वहीं मोहम्मद नवाज का 41 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5 रन देकर तीन विकेट था।
6/6 Image Source : AP
कुलदीप यादव और मोहम्मद नवाज दोनों में से किस गेंदबाज ने 41-41 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके हैं तो इस मामले में सीधे तौर पर कुलदीप यादव आगे दिखाई देते हैं। कुलदीप ने जहां 2 मेडन ओवर्स फेंके हैं तो वहीं पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद नवाज एक मेडन ओवर फेंकने में कामयाब हुए थे।