महिला T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली सभी टीमें, ऑस्ट्रेलिया ने जीते सबसे ज्यादा

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन किया जा रहा है। जहां इस बार कुछ 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। महिला टी20 वर्ल्ड कप इस बार यूएई में खेला जा रहा है। टीम इंडिया भी वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है। टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। जहां दुनिया को एक नया चैंपियन मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन टीमों ने अब तक वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
1/4 Image Source : Getty

2/4 Image Source : Getty
सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप का खिताब ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने जीता है। उनके नाम कुछ 6 वर्ल्ड कप खिताब हैं। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम वर्ल्ड कप की गत चैंपियन भी है। उन्होंने साल 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार भी वर्ल्ड कप में काफी मजबूत नजर आ रही है।
3/4 Image Source : Getty
इस लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड की महिला टीम का है। उन्होंने सिर्फ एक बार महिला टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। उन्होंने साल 2009 में इस खिताब को अपने नाम किया था। बता दें कि महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहली बार आयोजन साल 2009 में ही किया गया था। इंग्लैंड की महिला टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड की महिला टीम को हराया था।
4/4 Image Source : Getty
वेस्टइंडीज की महिला टीम भी इस लिस्ट का हिस्सा है। वेस्टइंडीज ने साल 2016 में खेले गए वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। इस वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में किया गया था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। ऑस्ट्रेलिया जैसे मजबूत टीम के खिलाफ फाइनल में वेस्टइंडीज ने कमाल का प्रदर्शन किया था।