IPL में रन चेज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान, टॉप पर कौन?

IPL में रन चेज में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले कप्तानों की बात करें तो वहां टॉप पर एमएस धोनी का नाम है। धोनी ने आईपीएल में रन चेज के दौरान कप्तान के तौर पर 95 छक्के लगाए थे। आईपीएल में रन चेज के दौरान एमएस धोनी का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम पांच आईपीएल खिताब जीतने में कामयाब रही है।
1/5 Image Source : AP
IPL में रन चेज में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले कप्तानों की बात करें तो वहां टॉप पर एमएस धोनी का नाम है। धोनी ने आईपीएल में रन चेज के दौरान कप्तान के तौर पर 95 छक्के लगाए थे। आईपीएल में रन चेज के दौरान एमएस धोनी का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम पांच आईपीएल खिताब जीतने में कामयाब रही है।
2/5 Image Source : AP
आईपीएल में कप्तान के तौर पर रन चेज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है। विराट ने कप्तान के तौर पर रन चेज में 72 छक्के लगाए हैं। विराट आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि उनकी कप्तानी में RCB एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई।
3/5 Image Source : AP
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है। रोहित ने आईपीएल में कप्तान के तौर पर रन चेज में 69 सिक्स लगाए थे। रोहित आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। इसके साथ ही उनकी गिनती आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। उनकी कप्तानी में मुंबई पांच बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही है।
4/5 Image Source : AP
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में रन चेज में कप्तान के तौर पर 50 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने ये उपलब्धि हाल ही में चेन्नई के खिलाफ मैच में हासिल की। अय्यर बतौर कप्तान एक आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं, उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में खिताब जीता था। वहीं पंजाब की टीम अय्यर की कप्तानी में पिछले सीजन फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी।
5/5 Image Source : AP
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर संयुक्त रूप से डेविड वॉर्नर और संजू सैमसन का नाम है। इन दोनों ही प्लेयर ने आईपीएल में बतौर कप्तान रन चेज में 49 छक्के लगाए हैं। वॉर्नर इस आईपीएल सीजन में नहीं खेल रहे हैं। वहीं संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। बतौर कप्तान आईपीएल में संजू का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है।