IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, हार्दिक नंबर 1

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हुई है। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में किस भारतीय गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। टॉप-5 प्लेयर्स की लिस्ट में हार्दिक नंबर 1 पर मौजूद हैं।
1/6 Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हुई है। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में किस भारतीय गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। टॉप-5 प्लेयर्स की लिस्ट में हार्दिक नंबर 1 पर मौजूद हैं।
2/6 Image Source : AP
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हार्दिक पांड्या हैं। इस टीम के खिलाफ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 9 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 14.60 और इकॉनमी रेट 7.96 का रहा है। इस टीम के खिलाफ उनका बेस्ट प्रदर्शन 8 रन देकर 3 विकेट का रहा है।
3/6 Image Source : AP
भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने अपने करियर में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में 7 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 17.18 के औसत और 7.26 की इकॉनमी रेट 11 विकेट हासिल किए हैं। भुवी का बेस्ट प्रदर्शन इस टीम के खिलाफ 26 रन देकर 4 विकेट का रहा है।
4/6 Image Source : AP
9 विकेट के साथ इस लिस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे नंबर पर हैं। इस टीम के खिलाफ उन्होंने 7 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 19.33 और इकॉनमी रेट 6.91 का रहा है। बुमराह का बेस्ट प्रदर्शन इस टीम के खिलाफ 14 रन देकर 3 विकेट का रहा है।
5/6 Image Source : AP
कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में 3 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं और वह लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इस दौरान उनका औसत 9.87 और इकॉनमी रेट 6.58 का रहा है। कुलदीप का बेस्ट प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ 30 रन देकर 4 विकेट का रहा है।
6/6 Image Source : AP
अर्शदीप सिंह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 4 टी20 मैचों में 7 विकेट हासिल किए हैं। उनका औसत इस दौरान 17.57 का रहा है और उन्होंने 7.85 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं। अर्शदीप का बेस्ट प्रदर्शन 32 रन देकर 3 विकेट का रहा है।