Fastest 3000 T20I Runs: टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का नाम है। रिजवान ने सिर्फ 79 पारियों में अपने 3000 टी20 रन पूरे किए थे। उन्होंने ये करनामा साल 2024 में रावलपिंडी में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। इस फॉर्मेट में रिजवान का डेब्यू साल 2015 में हुआ था।
1/5 Image Source : AFP

2/5 Image Source : AFP
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने 87 मैचों की 81 पारियों में 3000 टी20 इंटरनेशनल पूरे किए थे। उन्होंने ये उपलब्धि साल 2021 में अहमदाबाद में खेले गए मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी। टी20 इंटरनेशनल विराट का डेब्यू साल 2010 में हुआ था। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।
3/5 Image Source : AFP
पाकिस्तान के बाबर आजम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने 86 मैचों की 81 पारियों में 3000 टी20 रन पूरे किए थे। बाबर ने ये उपलब्धि साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हासिल की थी और ये मुकाबला लाहौर में खेला गया था। T20I में बाबर का डेब्यू साल 2016 में हुआ था।
4/5 Image Source : AFP
यूएई के मुहम्मद वसीम सबसे तेज 3000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 84 मैचों की 84 पारियों में ये कारनामा किया था। साल 2025 में अबू धाबी में ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में मुहम्मद वसीम ने टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे किए थे। इस फॉर्मेट के उनका डेब्यू साल 2021 में हुआ था।
5/5 Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 98 मैचों की 98 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल की थी। फिंच ने ये कारनामा साल 2022 में पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में किया था। इस फॉर्मेट में उनका डेब्यू साल 2011 में हुआ था।