WTC में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज, जो रूट नंबर 1 पर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो वहां टॉप पर जो रूट का नाम है। वह एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 700 से अधिक चौके लगाए हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के नाम है। उन्होंने WTC में अब तक 79 मैचों में 702 चौके लगाए हैं। वह एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 700 से अधिक चौके लगाए हैं। वह 6745 रन के साथ इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
1/5 Image Source : AP

2/5 Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 60 मैचों में 510 चौके लगाए हैं। इस टूर्नामेंट में वह 60 मैचों में 45.20 की औसत से 4520 रन बनाए हैं। वह 11 शतक और 24 अर्धशतक ठोक चुके हैं।
3/5 Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के ही स्टीव स्मिथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने WTC में अब तक 61 मुकाबले खेले हैं और वहां 106 पारियों में 506 चौके लगाने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने 50.22 के औसत से 4721 रन भी बनाए हैं। वह 14 शतक और 21 अर्धशतक भी ठोक चुके हैं।
4/5 Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड WTC में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। इस टूर्नामेंट में वह 59 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान 469 चौके लगाने में कामयाब रहे हैं। उनके बल्ले से WTC में अब तक 3990 रन आए हैं। WTC में वह 11 शतक और 15 शतक ठोक चुके हैं।
5/5 Image Source : AP
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जैक क्रौली अब तक WTC में 57 मैचों में 458 चौके लगा चुके हैं और उनका नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। जैक क्रौली इस दौरान 31.86 की औसत से 3314 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान वह 4 शतक और 20 अर्धशतक लगा चुके हैं।