इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में 2 भारतीय

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम है। उन्होंने अपने करियर में कुल 664 मैच खेले थे और इस दौरान 782 पारियों में 264 बार 50+ रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 100 शतक और 164 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 34357 रन बनाए हैं।
1/5 Image Source : AFP

2/5 Image Source : AP
भारत के मौजूदा टीम विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 559 मैच खेले हैं और इस दौरान वह 626 पारियों में 231 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रहे। विराट के बल्ले से अब तक 85 शतक और 146 अर्धशतक आए हैं।
3/5 Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज रिकी पोंटिंग इंटरनेशनल क्रिकेट में 217 बार 50+ रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे थे और उनका नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। पोंटिंग ने ये कारनामा 560 मैचों की 688 पारियों में किया था और इस दौरान वह 71 शतक और 146 अर्धशतक लगाए हैं।
4/5 Image Source : AFP
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अपने करियर में इंटरनेशनल क्रिकेट में 216 बार 50+ रनों की पारी खेली थी और ये कारनामा उन्होंने 594 मैचों की 666 पारियों में किया था। संगकारा अपने इंटरनेशनल करियर में 63 सेंचुरी लगाने में कामयाब रहे थे। इसके साथ ही उनके बल्ले से 153 अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है।
5/5 Image Source : AFP
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंड जैक कैलिस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी खेलने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 519 मुकाबले की 617 पारियों में 211 बार 50+ रनों की पारी खेली थी। इस दौरान वह 62 शतक और 149 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। कैलिस ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया था।