T20I में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट कोहली दूसरे नंबर पर

टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप पर बाबर आजम का नाम है। बाबर ने इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ 19 मैचों की 18 पारियों में 985 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 45.66 और स्ट्राइक रेट 139.22 का रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।
1/5 Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप पर बाबर आजम का नाम है। बाबर ने इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ 19 मैचों की 18 पारियों में 985 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 45.66 और स्ट्राइक रेट 139.22 का रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।
2/5 Image Source : AP
टी20 फॉर्मेट में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 21 मैचों की 21 पारियों में 38.11 की स्ट्राइक रेट से 648 रन बनाए हैं। उन्होंने ये सभी रन 135 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ 5 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे।
3/5 Image Source : AP
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल इंग्लैंड के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज है। इस टीम के खिलाफ पॉवेल ने 19 मैचों की 18 पारियों में 42.40 के औसत से 636 रन बनाए हैं। पॉवेल ने इंग्लैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में एक शतक और 3 अर्धशतक लगाया है। उनका स्ट्राइक रेट 165.19 का रहा है।
4/5 Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इस टीम के खिलाफ फिंच ने 16 मैचों की 16 पारियों में 47.61 के औसत से 619 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से ये सभी रन 160.77 के स्ट्राइक रेट से आए हैं। उन्होंने भी इंग्लैंड के खिलाफ एक शतक और तीन अर्धशतक लगाया है।
5/5 Image Source : AP
पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ T20I में 17 मैचों की 14 पारियों में 560 रन बनाए हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। रिजवान ने ये सभी रन 46.66 के औसत और 133.33 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ T20I में रिजवान ने 6 अर्धशतक लगाए हैं।