WTC में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, टॉप पर कौन?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर्स की बात करें तो वहां टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ का नाम है। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 59 मैचों में 119 कैच पकड़े हैं। कैच पकड़ने के साथ उन्होंने अब तक WTC में बल्ले से भी खूब रन बनाए हैं।
1/5 Image Source : AP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर्स की बात करें तो वहां टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ का नाम है। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 59 मैचों में 119 कैच पकड़े हैं। कैच पकड़ने के साथ उन्होंने अब तक WTC में बल्ले से भी खूब रन बनाए हैं।
2/5 Image Source : AP
इंग्लैंड के मशहूर क्रिकेटर जो रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही, इस टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा कैच लेने के मामले में भी वह दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 75 मैचों की 145 पारियों में कुल 108 कैच पकड़े हैं।
3/5 Image Source : AP
जो रूट के साथ खेलने वाले खिलाड़ी जैक क्रौली सबसे ज़्यादा कैच लेने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 57 मैच खेलकर 109 कैच पकड़े हैं। वह मैदान पर एक बेहतरीन फील्डर तो हैं ही, साथ ही टीम के लिए एक शानदार ओपनिंग बल्लेबाज भी हैं।
4/5 Image Source : AP
इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक कुल 63 मैच खेले हैं और इस दौरान 56 कैच पकड़े हैं। इस शानदार रिकॉर्ड की वजह से वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।
5/5 Image Source : AP
साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एडन मार्करम टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक कुल 33 मैच खेले हैं, जिनकी 63 पारियों में उन्होंने शानदार फील्डिंग करते हुए 55 कैच लपके हैं।