वनडे में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी, सचिन से कितना दूर कोहली

विराट कोहली ने वर्ल्ड क्रिकेट में लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसके दम पर वह कई कीर्तिमान बनाने में कामयाब हुए हैं। कोहली अभी तक वर्ल्ड क्रिकेट में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जो वनडे फॉर्मेट में 50 शतकीय पारियां खेलने में कामयाब हो सके हैं। वहीं इसके अलावा भी कोहली के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है। हालांकि अभी भी उनके सामने कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जिनको तोड़ना बाकी है, जिसमें हम आपको अभी तक वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : AFP

2/6 Image Source : AFP
सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं, जिनकी गिनती सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में की जाती है। तेंदुलकर अभी भी जहां वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले खिलाड़ी बने हुए हैं। सचिन ने वनडे में कुल 463 मैच खेलते हुए 452 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें उनके नाम पर 44.83 के औसत से 18426 रन दर्ज हैं। सचिन के बल्ले से वनडे में कुल 145 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां देखने को मिली हैं।
3/6 Image Source : AFP
विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में अब तक 311 मुकाबले खेले हैं और 299 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 58.71 के औसत से 14797 रन बनाए हैं। कोहली के बल्ले से वनडे में कुल 131 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने 54 शतकीय और 77 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
4/6 Image Source : AFP
श्रीलंकाई क्रिकेट के पूर्व कप्तान और शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। संगकारा की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों में की जाती है। वनडे फॉर्मेट में संगकारा ने अपने करियर में कुल 404 मैचों में खेलते हुए 380 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 41.98 के औसत से 14234 रन बनाए जिसमें कुल 118 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां शामिल हैं।
5/6 Image Source : AFP
रिकी पोंटिंग जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महान कप्तानों में की जाती है वह उन्होंने बल्ले से भी काफी धमाल मचाया है। वनडे फॉर्मेट में रिकी पोंटिंग ने अपने करियर में कुल 375 मैचों में खेलते हुए 365 पारियों में बल्लेबाजी की है और 42.03 के औसत से 13704 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 112 फिफ्टी प्लस रनों पारियों देखने को मिली है।
6/6 Image Source : AFP
जैक कैलिस जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महान ऑलराउंडर खिलाड़ियों में की जाती है उन्होंने वनडे में कुल 328 मैच खेलने के साथ 314 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 44.36 के औसत से 103 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेली हैं।