IPL में CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, धोनी किस नंबर पर?

चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। आज हम आपको बताएंगे कि आईपीएल में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं। आपको बता दें कि इस सीजन में 215 रन बनाते ही एमएस धोनी के पास सीएसके का नंबर 1 बल्लेबाज बनने का मौका होगा।
1/6 Image Source : AP
चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। आज हम आपको बताएंगे कि आईपीएल में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं। आपको बता दें कि इस सीजन में 215 रन बनाते ही एमएस धोनी के पास सीएसके का नंबर 1 बल्लेबाज बनने का मौका होगा।
2/6 Image Source : PTI
सीएसके के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम है। रैना आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में 200 आईपीएल मैच खेले और इस दौरान 195 पारियों में उनके बल्ले से 33.10 के औसत से 5529 रन बनाए थे। रैना आईपीएल में दो शतक और 38 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 109 रन का है।
3/6 Image Source : PTI
आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर एमएस धोनी का नाम है। एमएस धोनी ने अपने करियर में 272 मैच खेले हैं और इस दौरान 238 पारियों में 5314 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 38.23 और स्ट्राइक रेट 139.29 का रहा है। धोनी आईपीएल में एक भी शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए और इस दौरान वह 23 अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे।
4/6 Image Source : AFP
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस रहे हैं। फाफ ने अपने आईपीएल करियर में इस फ्रेंचाइजी के लिए अब तक 100 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 93 पारियों में 34.90 के औसत से 2932 रन आए हैं। फाफ ने ये सभी रन 132 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। सीएसके के लिए खेलने के दौरान वह 21 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं।
5/6 Image Source : PTI
सीएसके के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक सीएसके के लिए 71 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 70 पारियों में उन्होंने 40.35 के औसत से 2502 रन बनाए हैं। गायकवाड़ इस फ्रेंचाइजी के लिए दो शतक और 20 अर्धशतक ठोक चुके हैं। वह आगामी आईपीएल सीजन में भी सीएसके के लिए बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।
6/6 Image Source : PTI
स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आईपीएल 2025 तक सीएसके के लिए सबसे अहम खिलाड़ी रहे। लेकिन आईपीएल 2026 में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। रवींद्र जडेजा ने अपने आईपीएल करियर में सीएसके के लिए 200 मैच खेले थे और उन्होंने 149 पारियों में 28.02 के औसत से 2354 रन बनाए थे। वह सीएसके के लिए पांच अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे।