वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, टॉप पर नेपाल का बॉलर

ODI क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने के नाम है। उन्होंने सिर्फ 42 वनडे में 100 विकेट लेकर ये कारनामा किया था। उन्होंने ये उपलब्धि ओमान के खिलाफ मैच में 2023 में हासिल की थी। इस फॉर्मेट में संदीप ने अपना डेब्यू साल 2018 में किया था।
1/5 Image Source : AP
ODI क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने के नाम है। उन्होंने सिर्फ 42 वनडे में 100 विकेट लेकर ये कारनामा किया था। उन्होंने ये उपलब्धि ओमान के खिलाफ मैच में 2023 में हासिल की थी। इस फॉर्मेट में संदीप ने अपना डेब्यू साल 2018 में किया था।
2/5 Image Source : AP
अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 44 वनडे मैच खेलकर इस फॉर्मेट में 100 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने ये उपलब्धि साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में हासिल की थी, वहीं इस फॉर्मेट में उनका डेब्यू साल 2015 में हुआ था।
3/5 Image Source : AFP
ओमान के बिलाल खान सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2024 में नामीबिया के खिलाफ खेलते हुए अपने वनडे करियर में 100 विकेट पूरे थे। उन्होंने 49वें वनडे में इस उपलब्धि को अपने नाम किया था। वहीं इस फॉर्मेट में उनका डेब्यू साल 2019 में हुआ था।
4/5 Image Source : AP
पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज और मौजूदा वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में इस उपलब्धि को हासिल की थी। उन्होंने 51वें मैच में इस कारनामे को अंजाम दिया था। शाहीन ने अपना वनडे डेब्यू साल 2018 में किया था।
5/5 Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 52वें मैच में इस उपलब्धि को हासिल किया था। उन्होंने ये कारनामा श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में साल 2016 में खेले गए मैच के दौरान किया था। उन्होंने अपना वनडे डेब्यू साल 2010 में किया था।