Year Ender 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज

इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज की बात करें तो ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स के नाम है। उन्होंने इस साल तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 29 मैच खेले और वहां वह 35 पारियों में 5.08 की इकॉनमी रेट से कुल 1903 रन खर्च किए। इस दौरान कार्स 53 विकेट लेने में भी कामयाब रहे।
1/5 Image Source : AP

2/5 Image Source : AP
जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी इस साल रन खर्च करने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल कुल 31 मैच खेले हैं और इस दौरान मुजरबानी ने 1793 रन खर्च कर दिए। उन्होंने ये सभी रन 4.5 की इकॉनमी रेट से खर्च किए। जिम्बाब्वे का यह गेंदबाज इस साल 31 मैचों में 65 विकेट लेने में भी कामयाब रहा।
3/5 Image Source : AP
वेस्टइंडीज के जायडेन सील्स का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। सील्स ने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 26 मैच खेले और वहां वह 33 पारियों में 4.27 की इकॉनमी रेट से 1538 रन खर्च किए। इस साल वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 56 विकेट लेने में भी कामयाब रहे, लेकिन उन्होंने रन भी खूब लुटाए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर 6 विकेट का रहा है।
4/5 Image Source : AP
वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज इस साल रन खर्च करने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2025 में कुल 40 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 1398 रन लुटा दिए। वहीं अगर विकेट लेने की बात करें तो इस साल रोस्टन चेज ने 33 विकेट अपने नाम किए। वहीं उनका इकॉनमी रेट 4.91 का रहा।
5/5 Image Source : AP
न्यूजीलैंड के जैकब डफी का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। इस साल उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 36 मैच खेले और इस दौरान डफी ने 1386 रन खर्च कर दिए। वहीं उन्होंने इस दौरान कुल 81 विकेट चटकाए। डफी इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वहीं उनका इकॉनमी रेट 4.26 का रहा है।