पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज

भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी एशिया कप में 14 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार भारतीय फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस मैच से पहले हम आपको आज बताएंगे कि पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में किस भारतीय तेज गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
1/6 Image Source : AP/X@ICC
भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी एशिया कप में 14 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार भारतीय फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस मैच से पहले हम आपको आज बताएंगे कि पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में किस भारतीय तेज गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
2/6 Image Source : AP
पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज की बात करें तो वहां टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 7 मैचों की 6 पारियों में 13 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.25 और औसत 12.00 का रहा है।
3/6 Image Source : AP
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में अब तक 7 मैचों की 7 पारियों में 11 विकेट चटकाए हैं। इस टीम के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में उनकी इकॉनमी रेट 7.26 और औसत 17.18 का रहा है।
4/6 Image Source : AP
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। अर्शदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में अब तक 4 मैचों की चार पारियों में 7 विकेट चटकाए हैं। पाक के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने अब तक 7.85 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं और इस दौरान उनका औसत 17.57 का रहा है।
5/6 Image Source : X@ICC
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। इरफान ने इस टीम के खिलाफ 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 11.00 और इकॉनमी रेट 6.00 का रहा है।
6/6 Image Source : Getty
अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में बुमराह ने अब तक चार मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 15.20 और इकॉनमी रेट 5.42 की रही है। वह इस एशिया कप में भी इस टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।