मोहम्मद सिराज बनाम वसीम अकरम, 41 टेस्ट मैच के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड

मोहम्मद सिराज की चर्चा इस समय पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रही है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज सिराज का इंग्लैंड के दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जिसके दम पर टीम इंडिया सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने में कामयाब रही। सिराज ने सीरीज में कुल 23 विकेट हासिल किए जिसके बाद उनकी तुलना कई पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों के साथ भी देखने को मिल रही है, जिसके हम आपको मोहम्मद सिराज और पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम की 41-41 टेस्ट मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : Getty

2/6 Image Source : Getty
मोहम्मद सिराज ने अब तक अपने टेस्ट करियर में जहां 41 मुकाबले खेले हैं तो वहीं वसीम अकरम ने कुल 104 टेस्ट मैच अपने करियर में खेले हैं। सिराज ने 41 टेस्ट मैचों की 76 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 31.05 के औसत से कुल 123 विकेट हासिल किए हैं। वहीं वसीम अकरम का 41 टेस्ट मैचों के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 70 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 24.37 के औसत से 154 विकेट अपने नाम किए थे।
3/6 Image Source : Getty
मोहम्मद सिराज ने 41 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करते हुए अब तक अपने करियर में 5 बार पारी में पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने 41 टेस्ट मैचों में 9 बार एक पारी में पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था।
4/6 Image Source : Getty
मोहम्मद सिराज का 41 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 15 रन देकर 6 है। वहीं वसीम अकरम का 41 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 62 रन देकर 6 विकेट था।
5/6 Image Source : Getty
मोहम्मद सिराज और वसीम अकरम में से किस गेंदबाज ने 41 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके थे तो उस मामले में अकरम काफी आगे दिखाई देते हैं। वसीम अकरम ने 41 टेस्ट मैचों में जहां 341 ओवर्स मेडन फेंके थे, जबकि मोहम्मद सिराज ने अब तक 190 ओवर्स मेडन फेंके हैं।
6/6 Image Source : Getty
मोहम्मद सिराज का 41 टेस्ट मैचों की 76 पारियों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह 3.57 का है। वसीम अकरम का जिनका गेंद से वर्ल्ड क्रिकेट में काफी दबदबा भी देखने को मिला है उनका 41 टेस्ट मैचों की 70 पारियों में गेंदबाजी करने के बाद इकॉनमी रेट 2.54 का था।