वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम टॉप पर है। टॉप-5 में दो भारतीय गेंदबाजों का नाम शामिल है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम है। बुमराह अब तक WTC में 76 पारियों 13 बार पांच विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 41 मैचों में 182 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट का रहा है।
1/5 Image Source : AP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम है। बुमराह अब तक WTC में 76 पारियों 13 बार पांच विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 41 मैचों में 182 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट का रहा है।
2/5 Image Source : AP
भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन का नाम है। आर अश्विन ने अपने करियर में WTC में 11 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। इस दौरान वह WTC में 41 मैचों की 78 पारियों में 195 विकेट लेने में कामयाब रहे थे। एक पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 78 रन देकर 7 विकेट का रहा है। अश्विन अब इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं।
3/5 Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस WTC में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने के मामले में तीसरे नंबर पर है। कमिंस ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 10 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। पैट कमिंस की बात करें तो वह अब तक 51 मैचों की 95 पारियों में 215 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 28 रन देकर 6 विकेट का रहा है।
4/5 Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन का नाम WTC में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। लियोन ने भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 10 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। इसके साथ ही उनके नाम WTC में सबसे ज्यादा ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अब तक 53 मैचों की 95 पारियों में 219 विकेट अपने नाम किए हैं।
5/5 Image Source : AP
श्रीलंका के स्टार स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 9 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। प्रभात जयसूर्या ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 19 मैचों की 35 पारियों में 97 विकेट चटकाए हैं। अब वह जल्द ही WTC में अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे।