इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी, स्टोक्स निकले पीटरसन से आगे

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला गया, जिसे मेजबान टीम ने 22 रनों से अपने नाम किया। इस जीत के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे हो गई है। इंग्लैंड की जीत के हीरो बेन स्टोक्स रहे, उन्होंने इस मैच की दोनों पारियों में गेंद और बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने के मामले में केविन पीटरसन से आगे निकल गए हैं।
1/6 Image Source : Getty

2/6 Image Source : Getty
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 13 प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया है। रूट इंग्लैंड के लिए अब तक 156 मैच खेल चुके हैं।
3/6 Image Source : X/ICC
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर इयान बॉथम के नाम था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 12 POTM अवॉर्ड जीते थे। उन्होंने 102 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। वह इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं।
4/6 Image Source : Getty
लिस्ट में तीसरे नंबर पर बेन स्टोक्स का नाम आ गया है। बेन स्टोक्स ने अपने टेस्ट करियर में 11 POTM अवॉर्ड जीत चुके हैं। इस मैच की दोनों पारियों में उन्होंने 44 और 33 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 5 विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।
5/6 Image Source : Getty
स्टोक्स के बाद इस लिस्ट में केविन पीटरसन का नाम है। उन्होंने अपने करियर में कुल 10 टेस्ट मैचों में POTM अवॉर्ड अपने नाम किया था। पीटरसन ने कुल 104 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। वहां उन्होंने 8000 से अधिक रन बनाए थे।
6/6 Image Source : Getty
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने भी इंग्लैंड के लिए अपने टेस्ट करियर में 10 बार POTM अवॉर्ड अपने नाम किया था। ब्रॉड अपने टेस्ट करियर में इंग्लैंड के लिए 167 टेस्ट मैच खेले थे। वहां उन्होंने 604 विकेट झटके थे।