साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, भारतीय खिलाड़ी ने किया टॉप

Published : Dec 30, 2025 02:25 pm IST, Updated : Dec 30, 2025 02:25 pm IST
  • Image Source : PTI

    साल 2025 में 3 बल्लेबाज 1600 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे। वहीं, 2 बल्लेबाजों ने 1700 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया। पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाले बल्लेबाजों के बीच सिर्फ 4 रनों का अंतर रहा।

  • Image Source : AP

    जिम्बाब्वे के धाकड़ बल्लेबाज ब्रायन बेनेट के लिए साल 2025 शानदार रहा। बेनेट ने साल 2025 में 39 मैचों की 46 पारियों में 35.22 के औसत से 1585 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 शतक और 8 अर्धशतक आए। उन्होंने 936 रन T20I में जड़े जबकि ODI क्रिकेट में 268 और टेस्ट में 381 रन बनाने का कारनामा किया।

  • Image Source : AP

    इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट साल 2025 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके बल्ले से 25 मैचों की 33 पारियों में 53.76 के औसत 1613 रन आए। रूट ने टेस्ट और ODI दोनों फॉर्मेट में 800 से ज्यादा रन जड़े। उन्होंने 15 ODI मैचों में 808 रन बनाए जबकि 10 टेस्ट की 18 पारियों में 805 रन बनाने का कमाल किया।

  • Image Source : AP

    साल 2025 वेस्टइंडीज के बेहतरीन बल्लेबाज शे होप के नाम रहा। शे होप ने तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 42 मैचों में 1760 रन बनाए। होप इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से सिर्फ 4 रनों से चूक गए। होप ने साल 2025 में 8 टेस्ट की 16 पारियों में 534 रन और 15 ODI मैचों में 670 रन बनाए। वहीं, 19 T20I मैचों में 556 रन जड़े।

  • Image Source : AP

    साल 2025 में भारतीय टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला। गिल ने तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 1700 से ज्यादा रन बनाए और इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 35 मैचों की 42 पारियों में 49 के औसत से 1764 रन अपने नाम किए, जिसमें 7 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए।