ODI क्रिकेट में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में 3 पाकिस्तानी

ODI क्रिकेट में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी शुमार हैं। वहीं, एक बल्लेबाज का ताल्लुक भारत से है।

ODI क्रिकेट में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले बल्लेबाजों में पाकिस्तान का बोलबाला है। टॉप-5 बल्लेबाजों में पाकिस्तान के 3 क्रिकेटर शुमार हैं। आइए जानते हैं ODI क्रिकेट में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
1/6 Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले बल्लेबाजों में पाकिस्तान का बोलबाला है। टॉप-5 बल्लेबाजों में पाकिस्तान के 3 क्रिकेटर शुमार हैं। आइए जानते हैं ODI क्रिकेट में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
2/6 Image Source : AFP
भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ODI क्रिकेट में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शुमार हैं। जडेजा ने ODI क्रिकेट में 210 मैच खेले हैं, जिसकी 142 पारियों में 32.27 के औसत से 2905 रन बनाए। उन्होंने 13 अर्धशतक जड़े हैं, लेकिन अब तक शतक नहीं लगा सके हैं।
3/6 Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले बल्लेबाजों में जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का नाम भी शामिल हैं। हीथ स्ट्रीक ने ODI क्रिकेट में 189 मैच खेले, जिसकी 159 पारियों में 28.29 के औसत से 2943 रन बनाए। उन्होंने 13 अर्धशतक जड़े, लेकिन कोई शतक नहीं लगा सके।
4/6 Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोईन खान का नाम भी है। मोईन खान ने 219 ODI मैचों की 183 पारियों में 23 के औसत से 3266 रन बनाए। मोईन ने 12 बार अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया, लेकिन कभी शतक जड़ने का कमाल नहीं कर सके।
5/6 Image Source : AFP
इस स्पेशल क्लब में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम दूसरे पायदान पर हैं। वसीम अकरम ने अपने ODI करियर में 356 मुकाबले खेले, जिसकी 280 पारियों में 6 अर्धशतक की मदद से 3717 रन अपने नाम किए। अकरम ODI में कभी भी शतक नहीं लगा सके।
6/6 Image Source : AFP
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ODI क्रिकेट में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर हैं। मिस्बाह-उल-हक ने 162 ODI मैचों की 149 पारियों में 43.40 के औसत से 5122 रन बनाए। उन्होंने अपने ODI करियर में 42 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया, लेकिन कभी 100 रन का स्कोर नहीं छू पाए।