साल 2026 में अब तक किसने बनाए हैं वनडे में सबसे ज्यादा रन, शुभमन गिल 1000 के करीब पहुंचे

साल 2026 में अब तक 9 महीने का वक्त गुजर गया है। अभी तीन और महीने इस साल में बाकी हैं। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि इस साल अभी तक वनडे में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं। शुभमन गिल तो वैसे पहले नंबर पर चल रहे हैं, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टॉप 5 में बने हुए हैं।

साल 2026 में अब तक 9 महीने का वक्त गुजर गया है। अभी तीन और महीने इस साल में बाकी हैं। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि इस साल अभी तक वनडे में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं। शुभमन गिल तो वैसे पहले नंबर पर चल रहे हैं, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टॉप 5 में बने हुए हैं, जिनके फॉर्म को लेकर पिछले कुछ वक्त से लगातार चर्चा हो रही है।
1/6 Image Source : ap
साल 2026 में अब तक 9 महीने का वक्त गुजर गया है। अभी तीन और महीने इस साल में बाकी हैं। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि इस साल अभी तक वनडे में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं। शुभमन गिल तो वैसे पहले नंबर पर चल रहे हैं, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टॉप 5 में बने हुए हैं, जिनके फॉर्म को लेकर पिछले कुछ वक्त से लगातार चर्चा हो रही है।
2/6 Image Source : ap
इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। उन्होंने इस साल अब तक 12 वनडे मैचों की 11 पारियों में 895 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके नाम तीन शतक और पांच अर्धशतक हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में गिल ने 223 रनों की नाबाद पारी भी खेली थी। हो सकता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में वे एक हजार रन का आंकड़ा पार कर जाएं।
3/6 Image Source : ap
रोहित शर्मा को लेकर पिछले कुछ वक्त से लगातार चर्चा हो रही है। लेकिन इस लिस्ट में उनका नाम दूसरे नंबर पर आता है। रोहित ने इस साल अब तक 12 वनडे मैच खेलकर 604 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। इस दौरान वे दो शतक और दो अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। न्यूजीलैंड सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान होना है, उम्मीद है कि उसमें भी वे खेलते हुए नजर आएंगे।
4/6 Image Source : ap
इंग्लैंड के जो रूट यहां तीसरे नंबर पर आते हैं। रूट ने इस साल अब तक 9 वनडे मैच खेलकर 573 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। वैसे तो जो रूट टेस्ट प्लेयर माने जाते हैं, लेकिन इस साल उन्होंने वनडे में भी कमाल की बल्लेबाजी की है।
5/6 Image Source : ap
विराट कोहली की बात करें तो वे यहां चौथे नंबर पर आते हैं। कोहली ने इस साल 9 वनडे मैच खेलकर 552 रन बनाए हैं। कोहली ने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। वे भी इस साल अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
6/6 Image Source : ap
इस लिस्ट में नंबर पांच पर नेपाल के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी का नाम आता है। उन्होंने इस साल अब तक 14 वनडे मैच खेलकर 513 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। दुनियाभर के बल्लेबाजों को पछाड़ते हुए इस लिस्ट के टॉप 5 में जगह बनाना ऐरी के लिए बड़ी बात है।