IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी निकले सबसे आगे

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की झड़ी लगाते हुए इतिहास रच दिया। वैभव ने महज 15 साल की उम्र में क्रिस गेल को पछाड़ते हुए IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के किन बल्लेबाजों ने जड़े हैं।
1/6 Image Source : ANI
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की झड़ी लगाते हुए इतिहास रच दिया। वैभव ने महज 15 साल की उम्र में क्रिस गेल को पछाड़ते हुए IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के किन बल्लेबाजों ने जड़े हैं।
2/6 Image Source : ANI
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों में इंग्लैंड के जोस बटलर का नाम शुमार है। जोस बटलर ने IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 17 मैचों में 45 छक्के जड़े थे। बटलर ने उस सीजन 45 छक्कों की मदद से 863 रन अपने नाम किए थे।
3/6 Image Source : ANI
दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने IPL 2013 में छक्कों की ऐसी झड़ी लगाई कि हर कोई हैरान रह गया। उस सीजन गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए 51 छक्के जड़े थे। गेल का यह लगातार दूसरे सीजन 50 से ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा था।
4/6 Image Source : ANI
आंद्रे रसेल ने साल 2019 में छक्कों की झड़ी लगाते हुए इस स्पेशल क्लब में धमाकेदार एंट्री मारी थी। रसेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए उस सीजन 52 छक्के जड़े थे। इस तरह वह एक IPL सीजन में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिस गेल के बाद सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने थे।
5/6 Image Source : ANI
क्रिस गेल ने साल 2012 में गेंदबाजों की इस कदर धुनाई की कि IPL में लंबे समय तक न टूटने वाला रिकॉर्ड बन गया। गेल ने IPL 2012 में RCB के लिए खेलते हुए 15 मैचों की 14 पारियों में 59 छक्के ठोकने का बड़ा कारनामा किया। गेल का यह महारिकॉर्ड अब साल 2026 में जाकर टूट गया है।
6/6 Image Source : AP
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है। वैभव ने IPL 2026 में 15 मैचों में 65 छक्के ठोकते हुए नया इतिहास बना दिया है। इस तरह गेल का 14 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त हो गया।