साल 2026 में T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, तिलक वर्मा से आगे हैं सूर्यकुमार यादव

साल 2026 का आधा वक्त गुजर चुका है। इस बीच भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज भी खत्म हो गई है। अब आपको बताते हैं कि इस साल टी20 इंटरनेशनल में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं। मजे की बात ये है कि पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव तिलक वर्मा से आगे चल रहे हैं।
1/6 Image Source : ap
साल 2026 का आधा वक्त गुजर चुका है। इस बीच भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज भी खत्म हो गई है। अब आपको बताते हैं कि इस साल टी20 इंटरनेशनल में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं। मजे की बात ये है कि पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव तिलक वर्मा से आगे चल रहे हैं।
2/6 Image Source : ap
साल 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज ईशान किशन हैं। उन्होंने इस साल अब तक 23 मैच खेलकर 812 रन बनाए हैं। ईशान के नाम एक शतक और छह अर्धशतक अब तक आ चुके हैं।
3/6 Image Source : ap
अभिषेक शर्मा इस मामले में अभी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। अभिषेक ने इस साल अब तक 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 514 रन बनाए हैं। इसमें कोई शतक तो नहीं है, लेकिन पांच अर्धशतक उन्होंने जरूर लगाए हैं। हालांकि जिम्बाब्वे सीरीज उनके लिए कुछ खास नहीं रही और वे ज्यादा रन नहीं बना सके।
4/6 Image Source : ap
शिवम दुबे की बात की जाए तो वे तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने अब तक इस साल 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 488 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। उनके नाम दो अर्धशतक हैं।
5/6 Image Source : ap
सूर्यकुमार यादव यहां नंबर चार पर आते हैं। जबकि वे पिछली तीन सीरीज मिस कर चुके हैं। सूर्या ने इस साल 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 484 रन बनाए हैं। इसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।
6/6 Image Source : ap
तिलक वर्मा यहां नंबर 5 पर हैं। उन्होंने इस साल अब तक 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 462 रन बनाए हैं। उके नाम तीन अर्धशतक हैं। वे टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं, हालांकि वे रन नहीं बना पा रहे हैं। ये एक चिंता की बात है।