कोविड-19 महामारी के बीच इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई पाकिस्तानी टीम, देखें यह तस्वीरें

कोरोना वायरस महामारी के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 20 खिलाड़ी और 11 सपोर्ट स्टाफ के सदस्य तीन टेस्ट और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज के इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुए।

कोविड-19 महामारी के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम तीन टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना हो गई है। इस दौरान पीसीबी एयरपोर्ट से खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
1/5 Image Source : Twitter/PCB
कोविड-19 महामारी के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम तीन टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना हो गई है। इस दौरान पीसीबी एयरपोर्ट से खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
2/5 Image Source : Twitter/PCB
इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे जिसके कारण फिलहाल 20 खिलाड़ियों को ही भेजा गया है। इसके साथ ही 11 सपोर्ट स्टाफ भी टीम के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना हुए हैं।  
3/5 Image Source : Twitter/PCB
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के साथ कोविड-19 महामारी के बीच इंटरनेशनल सीरीज खेलने वाली दूसरी टीम बनी है। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वहं पहुंच चुकी है।
4/5 Image Source : Twitter/PCB
पाकिस्तानी टीम अपना आखिरी टेस्ट मैच इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ फरवरी में खेलने मैदान पर उतरी थी।
5/5 Image Source : Twitter/ Babar Azam
पाकिस्तानी टीम के इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अभी तारीखों का एलान नहीं किया गया है। इंग्लैंड पहुंचने के बाद खिलाड़ियों को 21 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा।