रिंकू के रिंग पहनाते ही प्रिया सरोज की आंखों से निकले आंसू, आशीर्वाद देने पहुंचे अखिलेश यादव और राजीव शुक्ला

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लखनऊ में सगाई हो गई है। उनके सगाई समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिम्पल यादव, क्रिकेट प्रवीण कुमार और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला उपस्थित हुए।
1/6 Image Source : india tv
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लखनऊ में सगाई हो गई है। उनके सगाई समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिम्पल यादव, क्रिकेट प्रवीण कुमार और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला उपस्थित हुए।
2/6 Image Source : india tv
रिंकू सिंह ने जब प्रिया सरोज को रिंग पहनाई, तो वह इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इसके बाद वह आंखों से आंसू पोछती हुई नजर आईं।
3/6 Image Source : india tv
सगाई के मौके पर समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिम्पल यादव के साथ पहुंचे। इसके बाद वह बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से बात करते हुए नजर आए। उनके साथ जया बच्चन और सांसद रामगोपाल यादव भी बैठे नजर आए।
4/6 Image Source : india tv
रिंकू सिंह ने जब प्रिया सरोज को अंगूठी पहनाई, तो इसके बाद दोनों हाथ उठाकर समारोह में अतिथियों का अभिवादन करते नजर आए।
5/6 Image Source : india tv
जब रिंग सेरेमनी हो गई, तो इसके बाद अतिथियों ने उन्हें गुलदस्ते दिए और सगाई करने पर शुभकामनाएं दीं।
6/6 Image Source : india tv
रिंग सेरेमनी जब पूरी हो गई। इसके बाद अखिलेश यादव, जया बच्चन, धर्मेंद्र, राजीव शुक्ला उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे। रिंकू और प्रिया सगाई के बाद बहुत ही खुश दिखाई दिए।