रोहित शर्मा की ODI क्रिकेट में टॉप-5 सबसे बड़ी पारियां, तीन में दोहरे शतक शामिल

रोहित शर्मा की गिनती दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है। अपनी लय में होने पर वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। वह इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। आइए जानते हैं, वनडे में उनकी टॉप-5 सबसे बड़ी पारियां कौन सी हैं?
1/6 Image Source : ap

2/6 Image Source : ap
रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी पारी साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेली थी, तब उन्होंने मैच में कुल 173 गेंद खेलते हुए 264 रन बनाए थे, जिसमें 33 चौके और 9 छक्के शामिल रहे थे।
3/6 Image Source : ap
रोहित शर्मा ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 158 गेंद खेलते हुए कुल 209 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 16 छक्के लगाए थे। यह वनडे क्रिकेट में उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था।
4/6 Image Source : ap
रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर साल 2017 में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बनाया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 163 गेंद खेलते हुए कुल 208 रन बनाए थे, जिसमें 13 चौके और 12 छक्के शामिल रहे।
5/6 Image Source : ap
रोहित शर्मा ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 163 गेंद खेलते हुए कुल 171 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 7 छक्के लगाए थे। यह वनडे क्रिकेट में उनका चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।
6/6 Image Source : ap
रोहित शर्मा ने साल 2018 में वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 137 गेंद खेलते हुए कुल 162 रन बनाए थे, जिसमें 20 चौके और चार छक्के शामिल रहे। यह वनडे क्रिकेट में उनका पांचवां सबसे बड़ा स्कोर था।