रोहित शर्मा बनाम सूर्यकुमार यादव, 92 T20I मैचों के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव इस वक्त टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के कप्तान हैं और आज हम उनकी तुलना रोहित शर्मा से कर रहे हैं और हम आपको बताएंगे कि 92 टी-20 मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस वक्त पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। बल्लेबाज के तौर पर इस फॉर्मेट में सूर्या के आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं। ऐसे में आज हम उनकी तुलना रोहित शर्मा से करेंगे और आपको बताएंगे 92-92 टी-20 इंटरनेशनल मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।
1/5 Image Source : PTI

2/5 Image Source : PTI
रन बनाने की बात करें तो टी-20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव ने अब तक 92 मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 37.12 के औसत से 2710 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा को लेकर बात की जाए तो हिटमैन ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में कुल 159 मैच खेले थे और वह 92 मैचों के बाद 84 पारियों में 32.68 के औसत से 2288 रन बनाने में कामयाब रहे थे। रन बनाने के मामले में यहां रोहित की तुलना में सूर्या का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
3/5 Image Source : PTI
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों ही प्लेयर्स टी-20 फॉर्मेट में महारथी हैं। सूर्यकुमार यादव ने T20Is में 92 मैचों में 4 शतक लगाने में कामयाब रहे थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 21 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी। रोहित शर्मा की बात करें तो वह 92 मैचों के बाद उनके बल्ले से 4 शतक आए थे और वहां वह 16 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। शतक लगाने के मामले में दोनों ही खिलाड़ी बराबरी पर हैं।
4/5 Image Source : AP
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव इन दोनों बल्लेबाजों को रोकना इस फॉर्मेट में किसी भी गेंदबाज के लिए आसान काम नहीं रहा है। 92 मैचों के बाद सूर्यकुमार की एक पारी में हाईएस्ट स्कोर को लेकर बात करें तो वह 117 रन का रहा है। यह पारी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। रोहित शर्मा की बात करें तो 92 टी-20 मैचों के बाद उनका हाईएस्ट स्कोर 118 रन का रहा है। उन्होंने ये पारी श्रीलंका के खिलाफ खेली थी।
5/5 Image Source : AP
दोनों ही बल्लेबाज इस फॉर्मेट में चौके और सिक्स लगाने के लिए जाने जाते हैं। सूर्यकुमार यादव की बात करें तो वह 92 T20I मैचों के बाद 246 चौके और 150 छक्के लगाए हैं। वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो वह इतने ही टी-20 इंटरनेशनल मैचों के बाद 204 चौके और 102 सिक्स लगाने में कामयाब रहे थे। यहां भी सूर्या का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।