देखें भारत और बांग्लादेश के बीच पहले T20I मैच की अनदेखी तस्वीरें

पहले टी20 मैच में बांग्लादेश ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत के खिलाफ जीत हासिल की।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ( डीडीसीए ) के अध्यक्ष रजत शर्मा भी भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टी20 मैच के दौरान मौजूद थे।
 
1/14 Image Source : IndiaTV
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ( डीडीसीए ) के अध्यक्ष रजत शर्मा भी भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टी20 मैच के दौरान मौजूद थे।  
2/14 Image Source : IndiaTV
इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर से मुलाकात की व उन्हें मैच से पहले बेल बजाने की ख़ास परंपरा के लिए आमंत्रण भी दिया।  
3/14 Image Source : IndiaTV
संजय मांजरेकर ने इस आमंत्रण को खुशी-खुशी स्वीकार किया।
4/14 Image Source : IndiaTV
इस तरह डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा की मौजूदगी में संजय ने बेल बजाकर भारत बनाम बांग्लादेश मैच की शुरुआत की। 
5/14 Image Source : IndiaTV
अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के दौरान सुरक्षा अधिकारी अनिल सेठी ( काले रंग के कोट सूट में ) से सुरक्षा के इंतजाम का जायजा लेते हुए। 
6/14 Image Source : IndiaTV
बांग्लादेश के मैच जीतने के बाद डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण भी किया। 
7/14 Image Source : IndiaTV
मैच के बाद डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन से मुलाकात की। 
8/14 Image Source : IndiaTV
बांग्लादेश के खिलाड़ी सौम्य सरकार को शानदार प्रदर्शन के लिए डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने 'पेप्सी स्वैग स्टार ऑफ़ द मैच' का अवार्ड दिया। इस अवॉर्ड के फलस्वरुप सौम्य  को  एक लाख रुपये मिले।   
9/14 Image Source : IndiaTV
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान संजय मांजरेकर से बातचीत करते डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा। 
10/14 Image Source : IndiaTV
इस दौरान डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने शानदार अंदाज में संजय के सारे सवालों का जवाब दिया व दर्शकों का भी अभिवादन किया। 
11/14 Image Source : IndiaTV
इस मौके पर डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से काफी देर तक बातचीत करते नजर आए।
12/14 Image Source : IndiaTV
रोहित शर्मा से गुफ्तगू करते डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा...
13/14 Image Source : IndiaTV
एक-दूसरे का अभिवादन हाथ मिलाकर स्वीकारते टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा व डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा।
14/14 Image Source : AP
हालांकि मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत के खिलाफ जीत हासिल की।