शुभमन गिल बनाम विराट कोहली, 63 वनडे मैचों के बाद ऐसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है। पहले मैच में उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं दूसरे वनडे में उन्होंने 154 रन बनाए हैं। वनडे में अभी तक उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ऐसे में हम आपको आज बताएंगे कि 63-63 वनडे मैचों के बाद विराट और शुभमन का प्रदर्शन कैसा रहा है हम आपको बताएंगे।
1/5 Image Source : AP

2/5 Image Source : AP
रन बनाने की बात करें तो 63 वनडे मैचों के बाद शुभमन गिल के बल्ले से 63 पारियों में 59.09 के औसत से 3191 रन बनाए हैं। बात करें विराट कोहली की तो 63 वनडे की 60 पारियों में 42.26 के औसत से 2240 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले में विराट कोहली यहां शुभमन गिल से काफी पीछे हैं।
3/5 Image Source : AP
शतक और अर्धशतक लगाने की बात करें तो शुभमन गिल के बल्ले से 9 शतकीय पारी देखने को मिली है। वहीं इस दौरान वह 18 अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे हैं। वहीं विराट की बात करें तो वह 63 मैचों के बाद 5 सेंचुरी लगाने में कामयाब रहे थे। वहीं इस दौरान वो भी 16 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। शतक लगाने के मामले में विराट आगे रहे हैं।
4/5 Image Source : AP
चौके-छक्कों की बात करें तो शुभमन गिल 63 मुकाबले में 367 चौके लगाने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही वह 67 सिक्स भी लगाने में कामयाब रहे हैं। वहीं विराट के बल्ले से 63 मैचों में 208 चौके आए थे। इसके साथ ही वह 14 छक्के लगाने में कामयाब रहे थे। इस मामले में भी गिल विराट से काफी आगे हैं।
5/5 Image Source : AP
63 मैचों के बाद शुभमन गिल ने सभी रन 101 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 101.04 का रहा है। वहीं विराट की बात करें तो 63 मैचों में उन्होंने जो भी रन बनाए थे, वहां उनका स्ट्राइक रेट 81.04 का रहा था। यहां भी गिल का दबदबा देखने को मिला है।