शुभमन गिल बनाम विराट कोहली, 40 टेस्ट मैचों के बाद प्रिंस या किंग किसके आंकड़े थे बेहतर

शुभमन गिल ने जब से भारतीय टेस्ट की तरफ से खेलना शुरू किया है उसके बाद से उनका बल्ले से लगातार प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें अभी वह कप्तानी की भी जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं। गिल की गिनती मौजूदा वर्ल्ड क्रिकेट के सुपरस्टार खिलाड़ियों में की जाती है और उन्होंने इसे साबित भी करके दिखाया है। ऐसे में उनकी तुलना भी कई दिग्गज प्लेयर्स के साथ देखने को मिलती रहती है, जिसके बाद हम आपको गिल और कोहली की तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : AP

2/6 Image Source : AP
शुभमन गिल ने अभी तक अपने टेस्ट करियर में कुल 40 मुकाबले खेले हैं तो वहीं विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेलने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। ऐसे में हम आपको शुभमन गिल और विराट कोहली का 40-40 टेस्ट मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड रहा है, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। शुभमन गिल ने 40 टेस्ट मैचों की 73 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 43.07 के औसत से 2843 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 40 टेस्ट मैचों में 43.36 के औसत से 2862 रन बनाए थे।
3/6 Image Source : AP
शुभमन गिल और विराट कोहली दोनों बड़ी पारियां खेलने के लिए पहचाने जाते हैं, जिसमें इनका विकेट हासिल करना गेंदबाजों के लिए आसान काम नहीं दिखा है। शुभमन गिल के बल्ले से 40 टेस्ट मैचों में अब तक 10 शतकीय और 8 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। विराट कोहली ने 40 टेस्ट मैचों में 11 शतकीय और 11 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6 Image Source : AP
शुभमन गिल का टेस्ट में भी बल्ले से आक्रामक अंदाज देखने को मिलता है, जिसमें वह नजरें जमाने के बाद तेजी से रन बनाते हुए दिखते हैं। गिल के बल्ले से 40 टेस्ट मैचों में 318 चौके और 46 छक्के देखने को मिले हैं। विराट कोहली ने 40 टेस्ट मैचों में 335 चौके और 9 छक्के लगाए थे।
5/6 Image Source : AP
शुभमन गिल का 40 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 269 रनों की पारी है। विराट कोहली जिनके बल्ले से टेस्ट क्रिकेट कई बड़ी पारियां देखने को मिली हैं उनका एक पारी में 40 टेस्ट मैचों में सर्वाधिक स्कोर 169 रनों की पारी थी।
6/6 Image Source : AP
टेस्ट क्रिकेट में नाबाद पवेलियन लौटना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं होता है। शुभमन गिल अभी तक 40 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 7 पारियों में नाबाद पवेलियन लौटे हैं तो वहीं विराट कोहली 40 टेस्ट मैचों में सिर्फ 4 चार बार नाबाद पवेलियन लौटने में कामयाब हो सके थे।